फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor-trolley overturns out of control in fog, two killed

Saharanpur News: कोहरे में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, दो की मौत

Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns out of control in fog, two killed
तल्हेडी बुुजुर्ग(सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सुकलाई से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली घने कोहरे में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसके नीचे दबकर दो किसानों की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


हादसा सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे स्टेट हाईवे पर साखन नहर के समीप हुआ। नागल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी किसान मान सिंह (62) पुत्र फूल सिंह और मुस्तकीम (60) पुत्र बुंदी हसन ट्रैक्टर-ट्राॅली में सुकलाई (गुड़, शक्कर में डलने वाला) भरकर मुजफ्फरनगर मंडी में बेचने जा रहे थे। जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो घने कोहरे के कारण उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर पर बैठे दोनों ही लोग उसके नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंंची तथा ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। तब तक मुस्तकीम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल मान सिंह को देवबंद सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन सरकारी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






खेतीबाड़ी करते थे दोनों मृतक

देवबंद। हादसे के दोनों मृतक किसान मान सिंह व मुस्तकीम मध्यमवर्गीय परिवार से थे। दोनों ही खेतीबाड़ी करते थे। मान सिंह के छह लड़के हैं इनमें एक सैनिक है। मानसिंह दो बार अपने गांव पहाड़पुर में बीडीसी का चुनाव भी जीते थे। इसी तरह मुस्तकीम के चार लड़कियां व दो लडक़े हैं। इनमें बड़ा लडक़ा मौलवी है। अचानक हुई मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed