फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor trolley overturned due to collision with roadways bus, worker dead

रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी. मजदूर की मौत

Wed, 05 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned due to collision with roadways bus, worker dead
बिहारीगढ़ थाने में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/ बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। छुटमलपुर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात में रोडवेज बस ने अपने सामने चल रही लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इसे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे लकड़ियों के नीचे दबने से 52 वर्षीय मजदूर की मौके पर मौत हो गई और बस में सवार एक महिला सहित ट्रैक्टर पर बैठे छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को रात में ही फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । वहां से एक को हायर सेंटर तथा बाकी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे क्षेत्रीय गांवों के कुछ मजदूर बिहारीगढ़ थाने के गांव खुशहालीपुर से लकड़ी काटकर उन्हें ट्रैक्टर ट्राली में भरकर उस पर सवार होकर बिहारीगढ़ आ रहे थे। दून हाईवे पर बिहारीगढ़ थाने से कुछ पहले पीछे से आई सहारनपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। लकड़ियों के नीचे दबने से गांव आम वाला निवासी 52 वर्षीय तेजपाल पुत्र चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे गांव मुजफ्फरपुर निवासी दिलाराम गांव मोहम्मदपुर ग्रंट निवासी अमर सिंह और फूल सिंह के साथ ही रोडवेज बस सवार देहरादून की लोहिया कॉलोनी निवासी सीता देवी घायल हो गई। दो तीन अन्य मजदूरों को भी चोटें आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से अमर सिंह को हायर सेंटर और बाकी सभी को सहारनपुर जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेजा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ घटना के बाद मंगलवार को सुबह के समय ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed