फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor trolley of devotees returning from Shakambhari overturns, 14 injured

शाकंभरी से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 14 घायल

Sat, 27 Mar 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley of devotees returning from Shakambhari overturns, 14 injured
शाकंभरी से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 14 घायल
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी से माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में आठ महिलाओं सहित 14 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से चार को गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।
हरिद्वार के झबरेड़ा के गांव खाताखेड़ी के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली द्वारा मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जब ये गांव लौट रहे थे तो ट्रैक्टर का टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो कर ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसके नीचे काफी श्रद्धालु दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पुलिस बल के साथ ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे में घायल आठ महिलाओं सहित 14 श्रद्धालुओं को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से मुकेश, राजबीर, राकेश और मोनिका की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में ये घायल हुए श्रद्धालु
मुकेश पुत्र अतर सिंह, पूनम पत्नी मुकेश, रेखा पत्नी मुकेश, मनीषा पुत्री जगदीश, राजबीर पुत्र रुक्कन, विपिन पुत्र प्रकाश, राकेश पुत्र तेजपाल, बबीता पत्नी निगम, मिट्ठो पत्नी बुटठल, आर्य पुत्र बुटठल, आकाश पुत्र मुुकेश, पूनम पत्नी विशेष, बबली पत्नी जगदीश, मोनिका पत्नी काका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed