{"_id":"57b9fb634f1c1bf654d4f345","slug":"tractor-trolley-jams-on-the-bridge-began-to-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली फंसने से लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में हिंडन नदी के पुल पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से दून हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया। घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
रविवार सुबह करीब नौ बजे देहरादून हाईवे के हिंडन पुल पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से यात्री दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ा।
कस्बे से लेकर कैलाशपुर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं, पशु पैठ में आए व्यापारियों के पशु लदे वाहनों के सड़क पर आड़े तिरछे खड़े होने के कारण जाम की स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन
जाम के दौरान कुछ निजी वाहन स्वामी पशुओं से लदे वाहन चालकों के साथ उलझते नजर आये। बता दें कि हाईवे किनारे भरने वाली पशु पैठ के कारण हर रविवार मैन हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
रविवार को जाम के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जबकि थाने की दूरी यहां से चंद कदमों की है। बाद में दो घंटे की जद्दोजहद के बाद सुबह 11 बजे खुद ही जाम खुला, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।