फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor-trolley collision killed bike rider

ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 24 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collision killed bike rider
accidnet - फोटो : Demo Pic.
सहारनपुर के चिलकाना से बाइक पर अपने गांव सीकरी खुर्द जा रहे तीन युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे ग्राम सीकरी खुर्द निवासी 22 वर्षीय उस्मान पुत्र लुकमान उसका भाई शहनवाज पुत्र लुकमान एवं गांव का ही एक युवक मुसाहिद पुत्र मूसा एक बाइक पर चिलकाना से अपने गांव सीकरी खुर्द जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे ग्राम पटनी के पास स्थित सत्संग भवन के सामने पहुंचे। तभी सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक तो ट्रैक्टर के नीचे फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहनवाज एवं मुसाहिद सड़क के दूसरी ओर जा गिरे, जबकि उस्मान ट्रैक्टर के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का पहिया उसे रौंदते हुए निकल गया। दुर्घटना केे बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक निजी वाहन से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उस्मान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शाहनवाज एवं मुसाहिद का उपचार किया जा रहा है।


दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर फरार हो गया।   पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। बताया गया है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि वह हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed