फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor overturned after being hit by a dumper, driver injured, road blocked

Saharanpur News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा चालक घायल, सड़क की जाम

Fri, 18 Oct 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned after being hit by a dumper, driver injured, road blocked
सरसावा। खनिज सामग्री से भरे डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भाकियू के बैनर तले सरसावा-चिलकाना मार्ग पर जाम लगाकर आक्रोश जताया। दो घंटे बाद पहुंचे सीओ नकुड़ और नायब तहसीलदार ने तीन दिन के अंदर डंपर संचालन का स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सरसावा-चिलकाना मार्ग पर ग्राम सलूनी के पास खेत की जुताई के लिए जा रहे किसान मुकर्रम के ट्रैक्टर में पीछे से डंपर ने टक्कर मारी दी। टक्कर से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया हादसे में मुकर्रम घायल हो गया। जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया गया। इसी बीच चालक डंपर लेकर भागने लगा तो खेतों पर काम कर रहे लोगों ने शोर मचाते हुए डंपर को घेर लिया।
विज्ञापन

इस पर चालक डंपर छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष आदिल हसन कार्यकर्ताओं के साथ सड़क के बीचो-बीच धरने पर बैठ गए। सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों के आने तक जाम खोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 12 बजे को सीओ नकुड़ एसएन वैभव पांडे तथा नायब तहसीलदार सदर पंकज निर्वाल पहुंचे तथा धरने पर बैठे लोगों की बात सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed