फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor driver dies after being electrocuted by HT line

Saharanpur News: एचटी लाइन का करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Wed, 01 Oct 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies after being electrocuted by HT line
मिर्जापुर। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वसीम (35) की विद्युत लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन


वसीम गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा उठाने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह कूड़ा उठाकर गांव पाडली नदी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली करने के लिए गया था। कूड़ा खाली करने के बाद वह ट्रॉली की झाडू से सफाई करने के लिए ऊपर चढ़ा, तभी ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली की लाइन की जद में आ गया। जोरदार करंट लगा और वह बेसुध होकर तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर मजदूर दौड़कर पास पहुंचे और ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान तोयब एवं कासिफ मौके पर पहुंचे और लाइन को बंद कराया। मृतक के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। शाम के वक्त शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक के तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed