फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Track laying started on Dedicated Freight Corridor

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर ट्रैक बिछना शुरू

Sat, 30 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Track laying started on Dedicated Freight Corridor
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर तलहेड़ी बुजुर्ग-चंदेला मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर रेलवे लाइन के ऊपर पु? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(डीएफसी) के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। जिले में लाइन पर नया ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया। तलहेड़ी बुजुर्ग में ट्रैक बिछ गया है। यहां यार्ड का भी निर्माण कराया जा रहा है, जबकि देवबंद और तलहेड़ी के बीच मुख्य लाइन पर ट्रैक बिछाने का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मालगाड़ियों के अलग संचालन के लिए ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। जिससे यात्री गाड़ियों का संचालन प्रभावित न हो सके। यही कारण है कि खुर्जा से दौराला तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लगभग पूरा कर लिया है। जिले में कॉरिडोर की बात करें तो यहां भी तेजी के साथ काम चल रहा है। तलहेड़ी बुजुर्ग में यार्ड बनाया गया है। यहां पर कॉरिडोर का ट्रैक बिछ गया है। इसके साथ ही तलहेड़ी बुजुर्ग-चंदेला, नागल-पांडोली और टपरी मार्गों पर रेलवे ओवरब्रिज पर तेजी से कार्य हो रहा है। इन स्थानों के अलावा शेखपुरा में भी ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। इन ओवरब्रिज पर रेलवे लाइन के ऊपर लोहे की पुल का स्ट्रेचर रखे जा रहे हैं। देवबंद से लेकर तलहेडी और नागल तक रोड़ी डाली जा रही है। मुख्य लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम आगामी एक-दो महीने में शुरू होगा। मुख्य लाइन को बिछाने के लिए न्यू ट्रैक कंस्ट्रक्शन मशीन मंगाई जाएगी।
विज्ञापन

पिलखनी से दौराला तक 14 नए स्टेशन
सहारनपुर के पिलखनी से मेरठ के दौराला तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 14 नए स्टेशन बनेंगे, साथ ही यार्ड भी बनाए जा रहे हैं। पिलखनी में न्यू सहारनपुर समेत कई स्टेशन तैयार हो गए हैं। जो स्टेशन रह गए हैं, उन पर तेजी से काम चल रहा है। खास बात यह है कि पिलखनी से दौराला के बीच में छोटे-बड़े 255 पुल बन रहे हैं। इनमें से अनेक पुलों का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी डालने का काम हुुआ पूरा
पिलखनी से दौराला तक मिट्टी डालने का काम पूरा कर लिया गया है। कई बार बारिश मिट्टी डालने के काम में बाधा बनी। इसके साथ ही सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बीच में आ रहे भवनों को भी ध्वस्त कराया गया। उन भवनों को रेलवे की खाली जमीनों पर बनाने का काम चल रहा है।
सहारनपुर के पिलखनी से दौराला तक बन रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। तलहेड़ी बुजुर्ग के पास ट्रैक बिछाया गया है। यहां यार्ड बनाया जाएगा, इसलिए यहां पर डबल ट्रैक बनाया गया है। देवबंद से लेकर नागल तक मुख्य लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। पुलों का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में हैं।

डॉ. रमन चौधरी, प्रोजेक्ट अधिकारी, कार्यदायी संस्था

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर तलहेड़ी बुजुर्ग में बनाया गया अंडरपास

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर तलहेड़ी बुजुर्ग में बनाया गया अंडरपास- फोटो : SAHARANPUR

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में तलहेड़ी बुजुर्ग के पास बिछाया गया रेलवे ट्रैक।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में तलहेड़ी बुजुर्ग के पास बिछाया गया रेलवे ट्रैक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed