फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Top ten crooks caught in encounter

मुठभेड़ में दबोचा टॉप टेन बदमाश

Mon, 26 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Top ten crooks caught in encounter
चिलकाना। चोरी और लूट की वारदात करने वाला टॉप टेन बदमाश दानिश उर्फ दाना पुलिस से हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। दानिश की टांग में गोली लगी। उसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम चिलकाना थाना क्षेत्र की टोडरपुर चौकी पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस पर फायरिंग कर उन्होंने बाइक धोलाहेड़ी गांव की तरफ दौड़ा दी। चौकी इंचार्ज ने चिलकाना थाना पुलिस और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद चिलकाना थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। धोलाहेड़ी गांव के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचकर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। गिरने पर भी बदमाशों ने फायरिंग की और पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। टांग में गोली लगने से चिलकाना निवासी दानिर्श उर्फ दाना घायल हो गया, जबकि उसका साथी अनिल निवासी गांव लखनौती थाना गंगोह फरार हो गया। पुलिस ने घायल दानिश को जिला अस्पताल भिजवा दिया। बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। देर रात तक पुलिस टीम फरार हुए बदमाश को तलाशने के लिए कांबिंग करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed