फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Toothpaste can be broken by Rosa

टूथपेस्ट करने से टूट सकता है रोजा

Mon, 20 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Toothpaste can be broken by Rosa
रमजानुल मुबारक - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में इमाम सहारनपुर कारी इसहाक गोरा द्वारा बनाई गई हेल्प लाइन पर लोगों द्वारा पूछे गए कुछ खास सवाल-जवाब। 
विज्ञापन


सवाल ः गोहर ने तीतरों से पूछा कि मैं रोजे से हूं, क्या मैं अपने सिर पर तेल लगा सकता हूं ? इससे रोजा पर कोई असर तो नहीं आएगा? 
 जवाब ः  रोजे की हालत में बदन के किसी भी हिस्से पर तेल लगाया जा सकता है, इससे रोजे पर कोई असर नहीं आएगा।

सवाल ः अरशद राजा ने संकलि गांव से पूछा कि क्या वह रोजे की हालत में आंखों में सुरमा लगा सकता है, इससे रोजा तो नहीं जाएगा? 
जवाब ः रोजे की हालत में आंखों में सुरमा लगाया जा सकता है, इससे रोजा नहीं टूटता।

सवाल ः हिना ने देवबंद से मालूम किया कि मैं सहरी के बाद सो जाती हूं, उसके बाद उठ कर पेस्ट करती हूं?  क्या ये गलत है?
जवाब ः रोजे की हालत में टूथपेस्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसके बारीकी अज्जा हलक में उतर गए तो रोजा टूट जाएगा। 

सवाल ः  बुशरा कोसर ने रामपुर से मालूम किया कि हमको जकात निकालना कब ज्यादा बेहतर है, क्या रमजान के अलावा दिनों में भी निकाली जा सकती है? 
जवाब ः  रमजान में जकात निकालने की शरीयत में बड़ी फजीलत बताई गई है,  यूं तो साल के किसी भी महीने किसी भी दिन जकात निकाली जा
सकती है, क्योंकि रमजान माह में हर नेक काम का सवाब सत्तर गुना अधिक है इसलिए इस माह मुबारक में जकात निकालना ज्यादा अच्छा है।

सवाल ः आली की चुंगी से कुदसिया ने मालूम किया कि मेरा चार  माह का बच्चा है, मेरा दूध पीता है, रोजे की हालत में दूध उतर नहीं पाता जिससे मेरे बेटे को बड़ी परेशानी हो रही है, ऐसे में शरीयत मां को क्या हुकुम देती है?


जवाब ः  शरीयत में आया है कि अगर कोई महिला बच्चे को दूध पिलाती हो, चाहे बच्चा उसका हो या दूसरे का, उसके लिए रोजा कजा करने की इजाजत है, परंतु उसको ये देख लेना चाहिए कि इस की हालत में दूध पिलाने से  दोनों को या किसी एक को नुकसान है तो रोजा छोड़ा जा सकता है, बाद में कजा करनी होगी।
विज्ञापन


इन नंबरों पर रोजेदार अपने सवाल अथवा शंकाओं को दूर कर सकते हैं।
 9897399207
 8923636608
 9319462031
 9319309995
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed