फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Took oath on Constitution Day, paid homage to Baba Saheb

Saharanpur News: संविधान दिवस पर ली शपथ, बाबा साहेब को किया नमन

Wed, 27 Nov 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Took oath on Constitution Day, paid homage to Baba Saheb
सहारनपुर/मिर्जापुर/छुटमलपुर/अंबेहटा/बेहट/सरसावा/रामपुर मनिहारान/नागल। जिले के देहात में संविधान दिवस पर शिक्षण संस्थाओं और राजनीति दलों के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहेब और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर संविधान के नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि संविधान दिवस देश की जनता का पर्व है। देश के हर नागरिक के लिए यह गर्व का दिन है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ़ महेंद्र सैनी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम, विजयपाल, अजीत राणा, विजयेंद्र चौधरी, मेलाराम पंवार, डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेंद्र राणा, हंसराज गौतम, राकेश गांगुली आदि रहे।
विज्ञापन

मिर्जापुर के ग्लोकल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर डॉ. पीके भारती ने कहा कि संविधान के नियमों की जानकारी व उनका अनुपालन हमारे दैनिक जीवन में अत्यधिक अनिवार्य है। इस दौरान प्रतिकुलपति डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. शोभा त्रिपाठी, एपी सिंह, डॉ. अतिका बानो, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. स्वर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहे। गांव फतेउल्लापुर उर्फ जाटोवाला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। ग्राम प्रधान सतीश धीमान, सचिव बिजेंद्र तोमर, शहनाज, अशोक धीमान, आनंद धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर एक में प्रधानाध्यापक अनीता, शिक्षिका सुमन, शिक्षामित्र रेणु, मोनिका और शिक्षिका अंजलि आर्य ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने सुंदर पोस्टर बनाए।
अंबेहटा के रनियाला गांव में लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने कहा कि धर्म निरपेक्ष व समानता का अधिकार दिलाने वाला संविधान बाबा साहेब की देन है। अध्यक्षता अतर सिंह व संचालन पाल्ले राम ने किया। इस दौरान आर्यन कुमार,मेमपाल, रविंद्र कुमार, संजय कुमार, रिजवान अहमद, फैसल, चौधरी लिल्लू राम आदि मौजूद रहे।
बेहट के जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. सुभाषचंद्र, अरुण कुमार गौतम, हरपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, शुभम ममगई व शिवकुमार आदि ने संविधान के इतिहास व विशेषताओं के बारे में बताया। हिमानी कर्णवाल, आंचल, संजना, खुशनसीब, अलकमा, सुधांशु, आजम, वंशिका आदि छात्रों ने भी विचार व्यक्त किए।
सरसावा में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडीजे प्रबुद्ध कुमार वर्मा ने संविधान के निर्माण संबंधित सभी विषयों का विस्तार से वर्णन किया। चीफ डिफेंस काउंसलर अमित मेहरा, बसंत सिंह, प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी और नर्सिंग कालेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश दीक्षित ने 200 एमबीबीएस विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। एयरफोर्स स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय में उप प्रधानाचार्य नरेश प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह, संस्कृती, वैष्णवी, सृष्टि वर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान पालन की शपथ दिलाई।

नागल के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक देवेन्द्र धवलहार, एसडी गौतम, डॉ. सोनू कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रांत खुदार्या, पंकज कुमार आदि ने छात्र-छात्राओं को संविधान की महत्ता से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed