फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Took full care of the faith of Kanwariyas: Yogi

कांवड़ियों की आस्था का रखा पूरी तरह ध्यान : योगी

Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Took full care of the faith of Kanwariyas: Yogi
-- आज हेलिकाॅप्टर से होगी सहारनपुर में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा
विज्ञापन

-- चार करोड़ कांवड़िये वेस्ट यूपी से बढ़े अपने गंतव्य की ओर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ उनकी आस्था का खास ध्यान रखा गया है। शिवभक्तों को हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसी भी कांवड़िये को कोई भी परेशानी नहीं होने दी गई। अब तक चार करोड़ कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़े हैं।
पुलिस लाइन में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शनिवार को शिवरात्रि पर्व पूरी श्रद्धाभाव और आस्था के साथ मनाया जाएगा। सहारनपुर में शिवरात्रि पर यानी आज हेलिकाॅप्टर से कांवड़ियाें पर पुष्प वर्षा की जाएगी। कांवड़ियों में भारी उत्साह है और सरकार ने कांवड़ियों के लिए हर सुविधा के खास इंतजाम किए। उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई है। यात्रा के दौरान उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया। शिवरात्रि पर प्रत्येक शिवालय में कड़ी सुरक्षा के बीच शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। शिवालयों को रंग-बिरंगी लाइटाें और फूलों से भी पूरे प्रदेश सजाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

-------
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुबह से ही जेवी जैन डिग्री कॉलेज मर्गा पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। यहां से सिर्फ ड्यूटी में लगे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों एवं मीडियाकर्मियों को ही आने और जाने दिया गया। पुलिस लाइन परिसर में मीडियाकर्मियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सिर्फ उन्हीं जनप्रतिनिधियों को जाने दिया गया, जिनका सूची में नाम था। मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में लगी एसपीजी, ब्लैक कमांडों, खुफिया विभाग ने जनप्रतिनिधियों के अलावा मीडियाकर्मियों को भी चेक किया। पूर्व की भांति इस बार सुरक्षा कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed