फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tomorrow the city will not power up

कल नहीं मिलेगी शहर को बिजली

Sat, 22 Oct 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
रविवार को बिजलीघर में मरम्मत के कार्य के चलते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ठप रहेगी। जबकि जैनबाग बिजलीघर से जुड़े इलाकों की बिजली सप्लाई शाम 6 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन


शहर में बिजलीघरों की मरम्मत का कार्य अभी तक समाप्त नहीं हो पाया है। नवंबर के पहले सप्ताह तक ही कार्य पूरा हो सकेगा। हालांकि अधिकारी दीपावली से पूर्व मरम्मत का कार्य पूरा करने का दावा कर रहे हैं। रविवार को भी बिजलीघरों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जिस कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 
विज्ञापन


विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने बताया  कि पारेषण खंड द्वारा रविवार को 132 केवी बस-बार की मरम्मत  का कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए पूरे शहर की बिजली की सप्लाई सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा रविवार को ही जैनबाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर पर नए सर्किट ब्रेकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण जैनबाग बिजलीघर से जुड़े इलाकों की बिजली सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिलों को जमा करने के लिए जहां-जहां कलेक्शन सेंटर हैं वहां एक काउंटर सुबह 7.30 बजे से 8 बजे के बीच चालू कर दिया गया है। दूसरा 9 बजे से चालू रहेगा। सभी कलेक्शन सेंटर छुट्टी के दिन खुले रहेंगे। इसके अलावा घंटाघर, जैनबाग, जनकनगर अंबाला रोड स्थित बिजलीघरों पर एलईडी बल्बों की अब पर्याप्त उपलब्धता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed