फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tomato tantrums are less, cabbage also becomes soft

टमाटर के नखरे हुए कम, गोभी भी पड़ी नरम

Mon, 27 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tomato tantrums are less, cabbage also becomes soft
सहारनपुर। स्थानीय आवक बढ़ने से सब्जियों के भाव में कमी आई है। 15 दिन पहले 25 से 35 रुपये थोक में बिकने वाले टमाटर का भाव गिरकर 16 से 28 रुपये प्रति किलोग्राम आ गया है। सब्जियों के भाव में कमी से आम आदमी को राहत मिली है।
विज्ञापन

लंबे समय से महंगी सब्जियां खरीदने को मजबूर लोगों को स्थानीय सब्जियों की आवक से राहत मिली है। दस दिन में कद्दू के रेट में पांच से आठ रुपये प्रति किलो की कमी आई है। गोभी के रेट भी 15 रुपये प्रति किलो कम हुए हैं। गाजर के भाव में भी इस दौरान दो से पांच रुपये की कमी आई है। काफी समय से महंगे चल रहे टमाटर के नखरे में कम हुए हैं। दस दिनों में टमाटर के भाव में करीब नौ रुपये प्रति किलोग्राम घटे हैं। इसी तरह लौकी के रेट में 15 रुपये किलो तक की कमी आई है।
विज्ञापन

सब्जियों के थोक भाव प्रति किलोग्राम (रुपये में)
सब्जी 16 दिसंबर 26 दिसंबर
कद्दू 15 से 20 10-12
गोभी 25 से 30 10 से 15
गाजर 10 से 15 08 से 10
टमाटर 25 से 35 16 से 28
आलू 7 से 8 6 से 7
प्याज 15 से 20 12 से 18
लौकी 40 से 50 25 से 35
नोट: मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार।
मंडी में स्थानीय सब्जियां की आवक आने से इनके भाव में कमी आई है। जयपुर और मध्यप्रदेश के शिवपुरी आदि से टमाटर की आवक के चलते इसके रेट घटे हैं। पिछले दस दिनों में सब्जियों के भाव में काफी कमी आई है। - अशोक कुमार गुप्ता, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed