{"_id":"618abe51e5393a270814d40b","slug":"toll-free-the-vehicles-of-the-devotees-who-reached-the-gathering-to-get-rid-of-the-jam-saharanpur-news-mrt5641746138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात को समागम में पहुंचे श्रद्वालुओं के वाहनों का कराया टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात को समागम में पहुंचे श्रद्वालुओं के वाहनों का कराया टोल फ्री
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राधा स्वामी व्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो जी के समागम में शामिल हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन के निर्देश पर सुबह 4:30 बजे से शाम पांच बजे तक दो शिफ्ट में करीब 10 घंटे तक टोल फ्री रहा। इस दौरान समागम में आए श्रद्धालुओं के वाहन बेरोकटोक टोल से गुजरते रहे।
मंगलवार को राधा स्वामी व्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सहारनपुर सरसावा मार्ग पर ग्राम पिलखनी के समीप स्थित राधास्वामी मेजर सेंटर में श्रद्धालुओं के मन में उठ रही शंकाओं का समाधान करते हुए खुले वाहन में बैठकर दर्शन दिए। राधास्वामी प्रमुख के मेजर सेंटर आगमन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा तथा हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ जम्मू कश्मीर तक के श्रद्धालु समागम में शामिल होने के लिए वाहनों से मेजर सेंटर पहुंचे। राजमार्ग पर ग्राम सुआं खेड़ी के समीप स्थित टोल प्लाजा पर समागम में शामिल होने आए श्रद्धालुओं के वाहनों के भारी दबाव के चलते जाम जैसे हालात पैदा हो गए। इसके चलते सुबह 4:30 बजे प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष सरसावा ने टोल प्लाजा के प्रबंधकों से बात कर टोल फ्री कराया, तब जाकर निर्बाध गति से वाहन टोल से गुजरे। बाबाजी के दर्शन समागम के पश्चात हजारों वाहनों का काफिला वापस हरियाणा की ओर चला, तब भी यही स्थिति बनी और राजमार्ग पर वाहनों का रेला देखकर पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर से टोल फ्री कराकर वाहनों को निकला।
इस संबंध में टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया टोल प्लाजा पर शाम तक 7000 के लगभग वाहन बिना रोक-टोक तथा बिना टोल दिए गुजर चुके चुके थे, इससे टोल वसूलने वाली जय सिंह एंड कंपनी को करीब 7 लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। इससे बचने के लिए टोल टैक्स की दो लाइनों को समागम में शामिल होने आए वाहनों के लिए फ्री कराया गया था।

राधा स्वामी सत्संग व्यास में डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह के दर्शन के लिये उमड़ी श्रद्घालुओ की भीड़- फोटो : SAHARANPUR