{"_id":"69de9ccab8f0f15dea0e1f4e","slug":"toll-collection-to-take-place-at-five-locations-ranks-among-the-countrys-most-expensive-expressways-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173407-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच जगह होगी टोल वसूली, देश के महंगे एक्सप्रेसवे में शुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच जगह होगी टोल वसूली, देश के महंगे एक्सप्रेसवे में शुमार
Wed, 15 Apr 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सुनसान पड़ा मोहंड-आसारोड़ी सड़क मार्ग। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
छुटमलपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अधिकारिक रूप से वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। 210 किमी के इस एक्सप्रेसवे पर कुल पांच टोल प्लाजा बनाए गए हैं। कारों के लिए एक तरफ से 675 रुपये और 24 घंटे के अंदर राउंड ट्रिप पूरी होने पर 1010 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। इन टोल दरों को लेकर यह देश के महंगे एक्सप्रेसवे में शुमार हो गया है। हालांकि शहरों के बीच कम हुई दूरी और समय की बचत इसे जेब पर भारी नहीं पड़ने देगी।
अक्षरधाम से लोनी बार्डर तक 18 किमी का हिस्सा टोल फ्री रहेगा। पहला टोल प्लाजा बागपत और लोनी की सीमा में टेक्नोसिटी में बनाया गया है। इसके बाद दूसरा टोल शामली के बुटराडा में स्थित है। इसके बाद के तीनों टोल प्लाजा सहारनपुर जिले की सीमा में बड़गांव के जैनपुर, छुटमलपुर के चमारीखेड़ा और बिहारीगढ़ के गणेशपुर में बनाए गए हैं। सहारनपुर जिले में केवल 47 किमी की दूरी तय करने के लिए तीन बार टोल चुकाना पड़ेगा। हालांकि अभी एक्सप्रेसवे पर पांचों टोल प्लाजा में केवल चमारीखेड़ा में कार से 85 रुपये वसूले जा रहे हैं बाकी के चारों टोल प्लाजा पर जल्द ही वसूली शुरू कर दी जाएगी।
टोल शुल्क के दृष्टिगत यह एक्सप्रेसवे देश के महंगे रास्तों में शुमार हो गया है। इसके विकल्प के रूप में देहरादून से वाया देवबंद होकर दिल्ली जाने के लिए चार टोल पर कार को 475 रुपये शुल्क चुकाना पड़ता है, जबकि वाया भगवानपुर, छपार होते हुए देहरादून से दिल्ली जाने के लिए 410 रुपये शुल्क देना पड़ा है। इस मार्ग पर भी चार टोल प्लाजा हैं। यह दोनों रास्ते एक्सप्रेसवे से पचास किमी लंबे और पांच से छह घंटे की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचाते हैं, जबकि एक्सप्रेसवे पर ढाई घंटे में दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में महंगा टोल डीजल, पेट्रोल से होने वाली बचत के चलते जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।