फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today will start excavation in Sktpur

सकतपुर में आज से शुरू होगा उत्खनन

Fri, 24 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today will start excavation in Sktpur
स्थल की जांच करती पुरात्तव विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में एएसआई की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचकर उत्खनन से पहले जमीन पर निशानदेही की। उत्खनन का कार्य शुक्रवार से शुरू होगा।
विज्ञापन


उत्खनन को लेकर ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र की जनता उत्साहित है। साथ ही लोग यह जानने के लिए आतुर हैं कि जमीन से क्या-क्या निकलने वाला है। अमर उजाला में 22 फरवरी को प्रकाशित समाचार से जनपदवासियों को गांव सकतपुर में एएसआई के पहुंचने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


उसके बाद से लोगों को एक दिन पहले ही एएसआई टीम के पहुंचने का इंतजार शुरू हो गया था। एएसआई की टीम बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंची। एएसआई आगरा के पुरातत्वविद् डॉ. भुवन विक्रम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव पहुंचकर जमीन पर निशानदेही कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सकतपुर निवासी नंद कुमार ने अपना खेत ईंट पथाई के लिए एक भट्ठा संचालक को खनन के लिए दिया था। आठ जून 2016 को कुछ मजदूर ईंट पथाई के लिए खेत से मिट्टी खोद रहे थे।

इसी दौरान उन्हें धातु के कुछ टुकड़े, मृदभांड के टुकड़े और सिक्के आदि मिले थे। इसकी जानकारी जैसे ही ग्राम प्रधान को लगी तो उन्होंने तत्कालीन एसडीएम को इसकी जानकारी दी थी।

एसडीएम के नेतृत्व में पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, जिसने तमाम चीजों को आगरा भेजा था। धातु के टुकड़े तांबे के पाए गए थे, जो एक कुल्हाड़ी थी।

इस कुल्हाड़ी को हड़प्पा काल की माना गया था, जिसकी उम्र करीब चार हजार साल पुरानी मानी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने करीब 12 बीघा जमीन को सील करा दिया था। तब से एएसआई की नजर इस साइट पर थी।

अंतत: बृहस्पतिवार को टीम उत्खनन करने के लिए गांव पहुंच ही गई। पहले दिन जमीन पर निशानदेही की गई। उत्खनन का कार्य शुक्रवार से होगा। टीम के पहुंचने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। टीम के गांव में रहने के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
 
उत्खनन के लिए पहुंची टीम का नेतृत्व एएसआई आगरा के पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम कर रहे हैं। उनके साथ मेरठ उप मंडल के सहायक एसके नामदेव, अरखित प्रधान, ड्राफ्ट मैन लोचन सिंह, फोटोग्राफर मोहित कुमार, मनोज कुमार और भवानी शंकर भी शामिल रहे, जिन्होंने खेत पर ही डेरा डाल दिया है। 

पूर्व प्रधान हरीश कुमार, अमर कुमार, नंद कुमार ने बताया कि जिस जमीन का उत्खनन होना है। उस जमीन से काफी समय से मृदभांड के टुकड़े बड़ी मात्रा में निकलते रहे हैं।

मगर जानकारी न होने की वजह से लोगों ने ध्यान नहीं दिया। बताया कि मृदभांड के कुछ टुकड़ों पर कलाकृतियां भी बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह उत्खनन को लेकर उत्साहित हैं।


एएसआई टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. भुवन विक्रम को सकतपुर की इस साइट से खासी उम्मीद हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के बाद उत्खनन का कार्य किया जाएगा। पूर्व में मृदभांड के टुकड़े और तांबे की कुल्हाड़ी निकली है। अब अन्य कई महत्वपूर्ण चीजें प्राप्त हो सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed