फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today the third tender will come out, roadways can get and buses

Saharanpur News: आज निकलेगा तीसरा टेंडर, रोडवेज को मिल सकती है और बसें

Mon, 12 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Today the third tender will come out, roadways can get and buses
सहारनपुर। परिवहन निगम में अनुबंधित बसों को शामिल करने का लक्ष्य मार्च तक पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। एक टेंडर की पूरी प्रक्रिया में 10 से 12 दिन का समय लग रहा है। तीसरा टेंडर मंगलवार यानी आज निकाला जाएगा। इसमें रोडवेज को और बसें मिल सकती है।
विज्ञापन

परिवहन निगम में अनुबंधित कर निजी बसों को शामिल करने पर शासन स्तर से खासा जोर दिया जा रहा है। बीतें दिनों परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ज्यादा से ज्यादा टेंडर निकालकर बसों को अनुबंधित करें, ताकि मार्च तक लक्ष्य को पूरा किया जा सके। परिवहन निगम द्वारा दो बार टेंडर निकाले हैं। पहले टेंडर में दो और दूसरे में 12 बसें अनुबंधित करने के लिए मिली थी। अब तीसरा टेंडर मंगलवार को निकलेगा। उम्मीद है कि इसमें भी परिवहन निगम को नई बसें अनुबंधित करने के लिए मिलेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि एक टेंडर प्रक्रिया में 10 से 12 दिन का समय लग जाता है। अधिक से अधिक टेंडर निकाले जा रहे हैं। 400 बसों को अनुबंधित करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed