फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today, the government will choose three blocks Rural

तीन ब्लॉकों में ग्रामीण आज चुनेंगे अपनी सरकार

Tue, 01 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 01 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Today, the government will choose three blocks Rural
ग्राम पंचायत निर्वाचन 2015 के दूसरे चरण में देवबंद, रामपुर मनिहारान और नानौता ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में आज वोट डाले जाएंगे। कुल 175 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 1251 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए तमाम पोलिंग पार्टियों को सोमवार की सुबह ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके अलावा ड्यूटी में लगे अधिकारियों ने अनेक मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


दूसरे चरण में देवबंद, रामपुर मनिहारान और नानौता की कुल 175 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है, जिनमें प्रधान पद पर कुल 1251 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। देवबंद ब्लॉक की 64 ग्राम पंचायतों पर 437, रामपुर मनिहारान ब्लॉक की 55 ग्राम पंचायतों पर 368 तथा नानौता ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों पर 446 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। मतदान केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति बिना वजह के एंट्री नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


संबंधित ब्लॉक के तमाम सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज तो बंद रहेंगे ही। साथ ही कारखाने और प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने कारखाना और प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने श्रमिकों/मजदूरों को मतदान के दिन सवेतन अवकाश देने को कहा है। ऐसा न करने वाले प्रतिष्ठान और कारखाना स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अवकाश देने का मकसद शत प्रतिशत मतदान कराना है। उधर, पोलिंग पार्टियों को सोमवार की सुबह ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था। डीएम पवन कुमार समेत अनेक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी करने की व्यवस्था भी प्रशासन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


622 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
प्रशासन ने दूसरे चरण में देवबंद, रामपुर मनिहारान और नानौता ब्लॉक की कुल 175 ग्राम पंचायतों के मतदान के लिए कुल 222 मतदान केंद्र और 622 बूथ बनाए हैं। देवबंद में 88 मतदान केंद्र और 240 बूथ, रामपुर मनिहारान में 69 मतदान केंद्र और 176 बूथ तथा नानौता में 65 मतदान केंद्र और 206 बूथ बनाए गए हैं।

39 सेक्टर और छह जोनल मजिस्ट्रेट बनाए
मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अनेक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों ब्लॉकों के लिए आठ सुपर जोनल, छह जोनल तथा 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। इसके अलावा प्रेक्षक अरुण कुमार सिन्हा, कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीआईजी डॉ. एके राघव, डीएम पवन कुमार, एसएसपी आरपीएस यादव, सीडीओ मोनिका रानी, एडीएम-ई ओपी वर्मा तथा एडीएम-एफ समेत अन्य अधिकारी भी औचक दौरा करते हुए व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

52 केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
प्रशासन ने दूसरे चरण के मतदान में तीनों ब्लॉकों में 31 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 21 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा है। एक ओर जहां इन मतदान केंद्रों पर अधिकारियों की पैनी निगाह रहेगी, वहीं भारी पुलिसबल और पीएसी के जवान भी यहां तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रशासन इन मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराएगा, जिससे किसी भी घटना या गड़बड़ी को कैमरे में कैद कर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की जा सके।


दूसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां दुरुस्त कर ली गई हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किसी भी स्तर पर होने वाली गड़बड़ी या खुराफात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-पवन कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed