{"_id":"607c6f4b8ebc3e8d2a115ecf","slug":"today-the-district-court-will-remain-closed-saharanpur-news-mrt53505106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेगा जिला न्यायालय 14-46-52","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेगा जिला न्यायालय 14-46-52
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला न्यायालय में सिविल कोर्ट के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आज (सोमवार) को जिला न्यायालय बंद रहेगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इन कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। वहीं, न्यायालय देवबंद और ग्राम न्यायालय बेहट में पूर्व की भांति कार्य होगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला न्यायालय के 59 कर्मचारियों की 13 अप्रैल को कोविड जांच कराई गई थी। जिनमें से सिविल कोर्ट के दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसी कारण सोमवार को जिला न्यायालय पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट को 12-12 घंटे के अंतराल में दो बार सैनिटाइज और सफाई की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को इस दौरान रिमांड का कार्य अवकाश की भांति करने को कहा है। सभी न्यायालयों में 19 अप्रैल की नियत सभी प्रार्थना पत्र अग्रिम दिनांक 20 अप्रैल को प्रस्तुत की जाएंगे। जबकि सामान्य वादों की तिथि 13 मई 2021 नियत की जाए। आदेश में अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव से कहा 19 अप्रैल को जिला न्यायालय में अधिवक्ता न आएं, वह अपने स्तर से भी अधिवक्ताओं को सूचना जारी कर दें।