फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today the delivery of 400 E-Rikshaon

सहारनपुर के जनमंच प्रेक्षागृह में आज 400 ई-रिक्शा बांटेंगे आजम खां

Tue, 18 Oct 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Today the delivery of 400 E-Rikshaon
कलक्ट्रेट में आई ई रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के जनमंच प्रेक्षागृह में आज 400 लोगों को ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक होंगे। मंत्री के आगमन को लेकर अधिकारी व्यवस्था बनाने के लिए भागदौड़ करते दिखे।
विज्ञापन


राज्य सरकार 30 नवंबर 2014 तक नगर निगम और नगर पालिकाओं में पंजीकृत पैर से रिक्शा चालकों को मुफ्त में ई-रिक्शा दे रही है। सहारनपुर में ऐसे 533 लोग चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से 400 लोगों को ई-रिक्शाओं का वितरण आज यानी मंगलवार को जनमंच प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आजम खां होंगे, जो 17 अक्तूबर की शाम ही सहारनपुर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के आने को लेकर प्रशासनिक अफसरों की सांसे फूली रही। व्यवस्था बनाने के लिए तमाम अधिकारी दिनभर दौड़ते रहे। उधर, सफाई कर्मी भी दिनभर जनमंच में रंगाई पुताई और परिसर में सफाई व्यवस्था करते दिखे।

वितरित की जाने वाली ई-रिक्शाएं दो दिन पहले ही जनमंच परिसर में खड़ी कर दी गई। बाहर से आए मकैनिकों ने सोमवार को जनमंच परिसर में ही रिक्शाओं को कंपलीट किया।


डीएम शफक्कत कमाल का कहना है कि पात्र रिक्शा चालकों को मुफ्त में ई-रिक्शा दिए जाने का सरकार का कदम सराहनीय है। सहारनपुर में 18 अक्तूबर को 400 लोगों को ई-रिक्शाओं का वितरण कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा किया जाएगा। प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - शफकत कमाल, डीएम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed