{"_id":"58051e414f1c1bac2d703156","slug":"today-the-delivery-of-400-e-rikshaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के जनमंच प्रेक्षागृह में आज 400 ई-रिक्शा बांटेंगे आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के जनमंच प्रेक्षागृह में आज 400 ई-रिक्शा बांटेंगे आजम खां
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आई ई रिक्शा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के जनमंच प्रेक्षागृह में आज 400 लोगों को ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक होंगे। मंत्री के आगमन को लेकर अधिकारी व्यवस्था बनाने के लिए भागदौड़ करते दिखे।
राज्य सरकार 30 नवंबर 2014 तक नगर निगम और नगर पालिकाओं में पंजीकृत पैर से रिक्शा चालकों को मुफ्त में ई-रिक्शा दे रही है। सहारनपुर में ऐसे 533 लोग चिन्हित किए गए हैं।
इनमें से 400 लोगों को ई-रिक्शाओं का वितरण आज यानी मंगलवार को जनमंच प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आजम खां होंगे, जो 17 अक्तूबर की शाम ही सहारनपुर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
मंत्री के आने को लेकर प्रशासनिक अफसरों की सांसे फूली रही। व्यवस्था बनाने के लिए तमाम अधिकारी दिनभर दौड़ते रहे। उधर, सफाई कर्मी भी दिनभर जनमंच में रंगाई पुताई और परिसर में सफाई व्यवस्था करते दिखे।
वितरित की जाने वाली ई-रिक्शाएं दो दिन पहले ही जनमंच परिसर में खड़ी कर दी गई। बाहर से आए मकैनिकों ने सोमवार को जनमंच परिसर में ही रिक्शाओं को कंपलीट किया।
डीएम शफक्कत कमाल का कहना है कि पात्र रिक्शा चालकों को मुफ्त में ई-रिक्शा दिए जाने का सरकार का कदम सराहनीय है। सहारनपुर में 18 अक्तूबर को 400 लोगों को ई-रिक्शाओं का वितरण कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा किया जाएगा। प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - शफकत कमाल, डीएम।