फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today the Chief Minister will inaugurate projects worth Rs 381 crore in Saharanpur

Saharanpur News: आज मुख्यमंत्री सहारनपुर में, करेंगे 381 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

Mon, 04 Aug 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Today the Chief Minister will inaugurate projects worth Rs 381 crore in Saharanpur
गोगा म्हाड़ी पर सरोवर के पास मुख्यमंत्री के लिए तैयार किया जा रहा पूजा स्थल - फोटो : संवाद
-मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले उच्चाधिकारियों ने डाला डेरा
विज्ञापन

- विकास कार्यों और मंडलीय कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पहुंच रहे हैं। वह करीब साढ़े पांच घंटे सहारनपुर में रहेंगे। एक ओर जहां वह विकास कार्यों और मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, वहीं स्मार्ट सिटी योजना की 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले उच्चाधिकारियों ने सहारनपुर में डेरा डाल लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पहले से थी। यही वजह रही कि प्रशासन कई दिन से तैयारियों में जुटा रहा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक। उन्होंने सभी तैयारियों को पूरे करने के निर्देश दिए। वहीं जिन सड़कों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा, उन सड़कों को गड्डा मुक्त करने का कार्य देर शाम तक जारी रहा। नगर निगम के कर्मी खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलते हुए नजर आए तो दिल्ली रोड पर डिवाइडर पर लगाए पेड़ों की कटाई-छंटाई की गई। इसके अलावा सर्किट हाउस रोड की मरम्मत की गई। सड़क किनारे उगी घास और झाड़ियों को नगर निगम के सफाई कर्मियों ने हटाया। मुख्य सड़कों पर लगे डिवाइडरों पर कर्मी पेंट कर उन्हें चमकाते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रविवार होने के बावजूद भी अधिकारियों का काफिला दिनभर इधर से उधर दौड़ता नजर आया। अधिकारियों ने हर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर पूजन आदि का कार्यक्रम है। इसके चलते अधिकारियों ने गोगा म्हाड़ी पर निरीक्षण किया। स्थल के नजदीक बनाए गए सरोवर में पानी आदि भरा गया। म्हाड़ी परिसर को रंग रोगन कर सजाया गया। सर्किट हाउस में होने वाली समीक्षा बैठक के चलते सभी कमियोंं को दूर कराया। जनमंच सभागार के कार्यक्रम के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की गई। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी देर रात व्यवस्थाओं को परखते रहे। किसी स्तर पर भी कोई भी लापरवाही न हो, इसके लिए प्रदेश स्तर के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
- इस तरह से रहेगा मुख्यमंत्री का सहारनपुर दौरा
-सुबह 10.30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर आगमन

-सुबह 10.35 बजे सरसावा एयरोपोर्ट से प्रस्थान हेलिकाप्टर द्वारा

-सुबह 10.50 बजे पुलिस लाइन आगमन

-सुबह 10.55 बजे पुलिस लाइन से प्रस्थान

-सुबह 11.00 बजे सर्किट हाउस आगमन

-सुबह 11.00 से दोपहर 12.30 बजे तक विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

-दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक विकास, कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा

-दोपहर 1.30 बजे से दो बजे तक आरक्षित

-दोपहर दो बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान

-दोपहर 2.05 बजे मानकमऊ तीर्थ स्थल पर आगमन और सरोवर लोकार्पण

-दोपहर 2.25 बजे मानकमऊ तीर्थ स्थल से प्रस्थान

-दोपहर 2.40 बजे जममंच सभागार पर आगमन

-दोपहर 2.40 से 3.40 बजे तक स्मार्ट सिटी की कुल 15 योजनाओं के लोकापर्ण व प्रमाण पत्र वितरण

-अपराह्न 3.40 बजे जनमंच सभागार से प्रस्थान

-अपराह्न 3.50 बजे पुलिस लाइन हैलीपेड आगमन

-अपराह्न 3.55 बजे पुलिस लाइन से मेरठ के लिए प्रस्थान

गोगा म्हाड़ी पर सरोवर के पास मुख्यमंत्री के लिए तैयार किया जा रहा पूजा स्थल

गोगा म्हाड़ी पर सरोवर के पास मुख्यमंत्री के लिए तैयार किया जा रहा पूजा स्थल- फोटो : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed