फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today, panchayati raj ministers will conduct a review

आज मंडलीय समीक्षा करेंगे पंचायती राज मंत्री

Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Today, panchayati raj ministers will conduct a review
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी 30 जनवरी को सहारनपुर आएंगे। वह पूर्वाह्न 10 बजे सर्किट हाउस में मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे जनमंच में डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक की 73 वीं सामान्य निकाय की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जनपद में किसी एक गांव का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद देवबंद में मंगलौर चौकी के पास जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर जाएंगे। वहां से शाम साढे़ चार बजे मुजफ्फरनगर रवाना जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनी शंकर पांडे ने सहारनपुर निवासी करन सिंह गौतम को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शुक्रवार को लखनऊ से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जिलाध्यक्ष करन सिंह गौतम सहारनपुर मंडल प्रभारी डॉ. मोसिन खान, मेरठ मंडल प्रभारी शौराज सिंह पंवार, प्रदेश सचिव हरिओम पासवान का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, घंटाघर चौक पर शहीद भगत सिंह, देहरादून चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल और फिर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शहजादी, सुशील वर्मा, डाक्टर सुरेश वर्मा, असजद खान, महरबान, अकबर अली, सलमान अली, पंकज लांबा, किरणपाल गौतम, राजकुमार गौतम, अनिल कटारिया, विरेंद्र बौद्ध एडवोकेट और इंद्रपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed