फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today Mahashivratri festival will be celebrated in Trigrahi Yoga

Saharanpur News: आज त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व

Wed, 26 Feb 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Today Mahashivratri festival will be celebrated in Trigrahi Yoga
सहारनपुर में ​शिवरात्रि पर सजा बागेश्वर महादेव मंदिर
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महानगर से लेकर देहात के शिवालय सज गए हैं। भगवान आशुतोष के अभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं से लेकर मंदिरों तक में तैयारियों को पूरी है। इस बार त्रिग्रही योग में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर के श्रीबागेश्वर महादेव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास स्थित हरि मंदिर, गोटेश्वर महादेव मंदिर आदि में पूजा अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गई है। ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को जिले के मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 1965 में जब महाशिवरात्रि का पर्व आया था। तब सूर्य, बुध और शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे थे।
विज्ञापन

इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व इन्हीं तीन ग्रहों की युति में मनाया जाएगा। सूर्य और शनि पिता-पुत्र है। सूर्य शनि की राशि कुंभ में रहेंगे। ज्योतिष में यह विशिष्ट संयोग एक शताब्दी में एक बार बनता है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11.08 बजे से होगी, जिसका समापन बृहस्पतिवार को सुबह 8.54 बजे तक होगा। महाशिवरात्रि पर निशीथ काल पूजा मध्य रात्रि 12.09 बजे से 12.59 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed