फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today is the last day to fill the examination form, examinations will be held from December 22

Saharanpur News: परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन, 22 दिसंबर से होनी हैं परीक्षाएं

Thu, 18 Dec 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to fill the examination form, examinations will be held from December 22
सहारनपुर। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि है। परीक्षाएं 22 दिसंबर से होना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि तीनों जनपदों में स्नातक और स्नातकोत्तर में नव प्रवेशित पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की संख्या करीब 45 हजार है। परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थी कम रूचि ले रहे थे। इसकी वजह से दो बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। छात्रों द्वारा परीक्षा फॉर्म की ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। महाविद्यालय 19 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन कराएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद महाविद्यालयों और संस्थानों द्वारा नॉमिनल रोल सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कराने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में संबंधित विद्यार्थियों से अपील है कि वह 18 दिसंबर तक फार्म जमा करा दें, क्योंकि परीक्षाएं 22 दिसंबर से 12 जनवरी तक होना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed