{"_id":"68935587bcb32e285d048416","slug":"today-is-the-last-day-for-third-phase-admission-in-iti-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-155826-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आईटीआई में तीसरे चरण के प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आईटीआई में तीसरे चरण के प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन
Wed, 06 Aug 2025 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
-छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तिथि पांच से बढ़ाकर सात अगस्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजकीय एवं निजी आईटीआई में सत्र 2025-26 (एक वर्षीय) और सत्र 2025-27 (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त से बढ़ाकर सात अगस्त की गई है। ऐसे में प्रवेश लेने से वंचित तीसरे चरण के अभ्यर्थी आज प्रवेश ले सकते हैं।
दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि तीसरे चरण के लिए चयनित ऐसे अभ्यर्थी, जो किन्हीं कारणों से निर्धारित समय अवधि में प्रवेश नहीं ले सके हैं। वह अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल पमाण-पत्र, अंक पत्रों की प्रति और उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और पांच पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित आईटीआई के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। सात अगस्त के बाद कोई तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में संबंधित अभ्यर्थी इसे अंतिम मौका मानते हुए प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करें।