{"_id":"5e65363f8ebc3eeb1c0135c7","slug":"today-and-tomorrow-root-diversion-saharanpur-news-mrt4727579178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और लागू रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और लागू रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
आज और कल रूट डायवर्जन
सहारनपुर। होली के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नौ और दस मार्च को रूट डायवर्जन रहेगा। एसएसपी दिनेश कुमार के आदेश पर डायवर्जन की व्यवस्था गई है। रूट डायवर्जन सुबह दस बजे से लागू हो जाएगा। यदि कोई वाहन चालक रूट डायवर्जन का उल्लंघन कर गलत तरीके से प्रवेश करता है, तो ऐसे वाहन जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
रूट डायवर्जन
- दिल्ली/शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
- दिल्ली/शामली की ओर से मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाने वाले वाहन नानौता में संजय चैक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से देहरादून और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले वाहन देवबंद, नांगल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
- विकासनगर बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून/हरिद्वार की ओर से अंबाला रोड की ओर से छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद से नानौता, गंगोह से नकुड़, शाहजंहापुर चौकी होते हुए जाएंगे।