फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today Aastha special will go to Ayodhya via Saharanpur

Saharanpur News: आज सहारनपुर से होकर अयोध्या जाएगी आस्था स्पेशल

Mon, 05 Feb 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Today Aastha special will go to Ayodhya via Saharanpur
सहारनपुर। अंब अंदौरा से चलकर अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार यानी आज सहारनपुर से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन दोपहर बाद आएगी। जिसके संचालन की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंपी गई है। इसमें राम भक्तों को सादा भोजन मिलेगा। वापसी में ट्रेन सात फरवरी को अयोध्या से चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04526 अंब अंदौरा से सोमवार सुबह छह बजे रवाना होकर 11:40 बजे अंबाला कैंट पहुंचने का समय है। यहां से चलकर सहारनपुर में दोपहर बाद करीब 1:25 बजे आएगी। देर रात 2:55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में सात फरवरी को अयोध्या से रात 12:40 बजे रवाना होकर सहारनपुर में दोपहर करीब एक बजे आएगी। यह ट्रेन ऊना हिमाचल, नंगलडैम, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में बुकिंग हो चुकी है। इसमें हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के रामभक्त अयोध्या जाएंगे। दूसरे यात्रियों को चढ़ने की इजाजत नहीं होगी। प्रत्येक कोच में सुरक्षा के लिहाज से कर्मचारी तैनात रहेंगे। रामभक्तों को ध्यान में रखते हुए सादा भोजन मिलेगा। इसके अलावा पानी की बोतलें भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल सोमवार को अंब अंदौरा से शुरू हो रही है, जो सहारनपुर से होकर जाएगी। वापसी में सात फरवरी को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed