फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today 23610 people will be vaccinated at 71 booths in the district

जिले में आज 71 बूथों पर 23610 लोगों को लगेगा टीका

Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Today 23610 people will be vaccinated at 71 booths in the district
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में आज (शुक्रवार) जनपद के 71 बूथों पर टीकाकरण होगा। जिन पर 18 से 44 तथा 45 व उससे अधिक आयु के 23610 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। विकास खंड सरसावा, रामपुर मनिहारान, सढ़ौली कदीम तथा देवबंद में कलस्टर के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया नौ जुलाई को वृहद स्तर पर टीकाकरण चलेगा। इनमें सभी सीएचसी और पीएचसी तथा हेल्थ सेंटर शामिल हैं। सहारनपुर शहर में जिला चिकित्सालय, नेहरू मार्केट, बाजोरिया इंटर कॉलेज तथा आशा मॉडर्न स्कूल में टीकाकरण होगा। जिला महिला अस्पताल के अलावा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवास विकास, माहीपुरा, अशोक बिहार और पुलिस लाइन में भी टीका लगाया जाएगा। बाजोरिया इंटर कॉलेज और आशा मॉडर्न स्कूल को अभिभावक स्पेशल टीकाकरण केंद्र बनाया है। जनमंच, प्राइमरी स्कूल बेहट बस स्टैंड तथा रेलवे अस्पताल में 18 से अधिक आयु वर्ग के सभी वाहन चालक, कंडक्टर, व्यापारियों का टीकाकरण होगा। महिला स्पेशल कोविड वैक्सीनेशन केंद्र एसएएम इंटर कॉलेज तथा राधा स्वामी सत्संग भवन पिलखनी में रहेगा।
विज्ञापन

जिले में 14695 लोगों ने लगाया टीका
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को जनपद में 156 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। देवबंद में 33, सरसावा और साढ़ौली कदीम में 27-27, सहारनपुर शहर में 26, रामपुर मनिहारान में 20, गंगोह, मुजफ्फराबाद, पुवांरका और सुन्हेेटी खड़खड़ी में चार-चार, नानौता में तीन तथा नागल और नकुड़ में दो-दो बूथ रहे। बृहस्पतिवार को पहली और दूसरी खुराक के लिए 23610 के सापेक्ष 14695 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक संक्रमित मिला, 45 एक्टिव मरीज
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को एक कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33130 हो गई है। उधर, बुधवार को पांच कोरोना मरीज ठीक हुए। इसके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 45 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed