फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tobacco use reduces 20 years of life

तंबाकू के सेवन से कम होते हैं जिंदगी के 20 साल

Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tobacco use reduces 20 years of life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। तंबाकू उत्पाद जैसे गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, खैनी, पान मसाला आदि का सेवन करने से जिंदगी के 20 साल कम होते हैं। जानकर हैरानी होगी कि एक सिगरेट के सेवन से जिंदगी के छह मिनट कम होते हैं। यह हम नहीं, बल्कि रिसर्च के आधार पर चिकित्सकों का कहना है। 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी का कहना है कि तंबाकू उत्पादों के सेवन से कई गंभीर बीमारियां शरीर में लगती हैं। इसमें मुख्य रूप से हानिकारक तत्व निकोटीन होता है, जिसकी वजह से शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर जैसे डोपामीन, ग्लूटामेट, सीरोटोनीन आदि का रिसाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से सेहत प्रभावित होती है। धूम्रपान करने वालों में से एक चौथाई लोगों की मौत का कारण तंबाकू बनता है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से तंबाकू का सेवन करने वाले लोग सामान्य लोगों की तुलना में 20 साल कम जीते हैं।
विज्ञापन

टीबी सैनिटोरियम में प्रथम तल पर कमरा नंबर 14 में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ है। यहां साइकोलॉजिस्ट बुशरा अंसारी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास प्रतिदिन 30 से 40 लोग ऐसे आते हैं, जिनमें तंबाकू उत्पाद के सेवन से शरीर में कई परेशानी है। इनमें 15 से 20 मरीज नए और कुछ पुराने मरीज शामिल हैं। प्रकोष्ठ में काउंसिलिंग के साथ ही जरूरी दवाएं भी दी जाती हैं। अभी तक अनेक लोग काउंसिलिंग के बाद तंबाकू उत्पादों के सेवन से तौबा कर चुके हैं और दुरुस्त जिंदगी जी रहे हैं। उनकी सलाह है कि लोग तंबाकू उत्पादों के नशे की लत में पड़कर जिंदगी को मौत की और ना धकेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू के सेवन से होने वाली प्रमुख बीमारियां
- फेफड़ों और दिल की बीमारी जैसे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर आदि।
- स्ट्रोक आना, फेफड़ों में कैंसर हो जाना।
- ब्लेडर कैंसर और खाने की नली का कैंसर।
- एसीडीटी का बढ़ना।
- गर्भावस्था में महिलाओं का वजन कम होना तथा पेट में ही बच्चे का मर जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed