फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   To make a hospital or college in Ayodhya

अयोध्या में हॉस्पिटल या कॉलेज बना दिया जाए

Sun, 11 Feb 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि को लेकर चल रहे विवाद में देवबंदी उलमा की तरफ से भी कोर्ट के बाहर बातचीत के जरिए मसले का हल तलाश करने वाला बयान आया है। जामिया तुल कुदसियात शिक्षा समिति के चेयरमैन मौलाना आमिर का कहना है कि अगर दोनों पक्ष (हिंदू-मुस्लिम) बैठकर इस पर रजामंद हों तो वहां हॉस्पिटल या कॉलेज बन जाए तो उसमें कोई हर्ज नहीं है। 
विज्ञापन


अयोध्या मामले में लगातार हो रही बयानबाजी पर जामिया तुल कुदसियात शिक्षा समिति के चेयरमैन मौलाना आमिर ने कहा कि रोज इस पर नए-नए बयान आ रहे हैं, दरअसल बयान देने वाले लोग अपनी रोटियां सेंक कर रहे हैं और इनको कोई काम नहीं है।
विज्ञापन


जो काम कोर्ट कर दे उसको सभी को मानना चाहिए जो उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं वो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यवाहक सदस्य मौलाना सलमान हुसैन नदवी ने कैसे कहा कि वहां मंदिर बना लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह कहना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों पक्ष इस पर बैठकर रजामंदी बना लें और वहां हॉस्पिटल या कॉलेज बन जाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। किसी भी तरीके से यह झगड़ा खत्म होना चाहिए। लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं होगी।


क्योंकि अगर ऐसा होता है तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। असल तो भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। चुनाव के वक्त मंदिर-मस्जिद का मसला लाकर ये सब लोगों को उलझा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed