{"_id":"679e7487113f83eb300b4a6c","slug":"to-increase-recovery-attachment-notices-have-been-issued-to-one-thousand-defaulters-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-141639-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वसूली बढ़ाने के लिए एक हजार बकाएदारों को कुर्की के नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वसूली बढ़ाने के लिए एक हजार बकाएदारों को कुर्की के नोटिस जारी
विज्ञापन
सहारनपुर। टैक्स और अन्य वसूली में प्रदेश में फिसड्डी रहने संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम अधिकारियों की नींद टूटी है। एक ही दिन में एक हजार बकाएदारों को कुर्की के नोटिस जारी किए गए हैं।
शासन ने प्रदेश भर के सभी 17 नगर निगमों की अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 तक की आय की सूची जारी की है। नगर निगम सहारनपुर प्रदेश में फिसड्डी रहा है। इसको लेकर अमर उजाला ने एक फरवरी के संस्करण में टैक्स और अन्य वसूली में नगर निगम प्रदेश में फिसड्डी शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर गृहकर अनुभाग ने एक ही दिन में एक हजार बकाएदारों को कुर्की के नोटिस जारी किए हैं।
कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर महानगर के एक हजार से अधिक टैक्स बकाएदारों को कुर्की नोटिस भेजे गए हैं। इसके बाद अन्य बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस में टैक्स जमा कराने के लिए समय दिया जा रहा है। यदि उस अवधि में टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो निगम कुर्की की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने जीआईएस सर्वे के बाद अपनी संपत्ति के बिल प्राप्त करने वाले भवन स्वामियों से अपील की है कि वह अपना टैक्स अविलंब जमा कराएं और 12 प्रतिशत ब्याज से बचें। जिन भवन स्वामियों को बिल प्राप्त नहीं हुए हैं वह निगम पहुंचकर गृहकर अनुभाग से बिल प्राप्त कर लें।
-- -- --
टैक्स जमा न करने वाले बकायादारों की संपत्ति व भवनों की कुर्की व उन्हें सील करने की कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। सभी बकाएदारों से अपील है कि कुर्की और सील की कार्रवाई से बचने के लिए वह टैक्स जमा करा दें।
राजेश यादव, अपर नगरायुक्त।
-- -- --
जगदीप कुमार