फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tips on prevention from corona organized in police stations

थानों में गोष्ठी कर दिए कोरोना से बचाव के टिप्स

Wed, 18 Mar 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tips on prevention from corona organized in police stations
बिहारीगढ़ थाने में कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देते सीएचसी इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता - फोटो : SAHARANPUR
नागल/बड़गांव/बेहट/छुटमलपुर (सहारनपुर)। बुधवार को कोरोना से बचाव के लिए थाना परिसरों में गोष्ठियों का आयोजन कर चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए।
विज्ञापन

नागल सीएचसी के चिकित्सकों ने थाना परिसर में गोष्ठी का आयोजन कर कोरोना वायरस के बचाव हेतु सभी पुलिसकर्मियों का परीक्षण दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ विकास पाल ने कहा कि बिना हाथ धोए अपने चेहरे, आंखों को न छूए। बताया कि सूखी खांसी आना, जुकाम, तेज बुखार इसके लक्षण हैं। ऐसे व्यक्ति से दूर रहें और खांसते वक्त रुमाल का प्रयोग करें। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, एसएसआई सुनील कुमार, रितेश कुमार, सुमित बैंसला, राजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

नागल में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने सीएचसी पहुंच कर आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया एवं चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विकास पाल से कोरोना वायरस के बचाव एवं लक्षण की जानकारी ली। बड़गांव थाने में हुई गोष्ठी में सीएचसी के चिकित्सक अनुज चौहान ने कहा कि आइसक्रीम आदि ठंडे खाद्य पदार्थ शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ठंडा और बासी खाना तेजी से वायरस को बढ़ाता है। बताया कि कोरोना से बचाव के लिए केवल सावधानी बरतें, लेकिन अनावश्यक घबराएं नहीं। एसआई पुष्पेंद्र नैन, जयप्रकाश भास्कर, सोहनवीर सिंह, गौरव, डिंपल, रामकुमार, योगेश, शेर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट कोतवाली परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी साढ़ौली कदीम डॉ. नितिन कंदवाल ने पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स देने के साथ ही सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सीओ विजयपाल सिंह, कोतवाली बेहट प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा, थाना मिर्जापुर प्रभारी विरेशपाल गिरी, एसएसआई सत्यवीर सिंह अत्री, एसआई वीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, कंवरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, पवन सिंह उज्ज्वल सहित लोकेंद्र, मोहित तोमर, बिट्टू, दीपेंद्र, प्रभात, विकल सोम, राजेंद्र सिंह, बीएस तोमर, हर्षित, संदीप, सचिन आदि रहे। बिहारीगढ़ थाने और एसबीआई छुटमलपुर में सीएचसी प्रभारी डा नवदीप गुप्ता ने बताया कि अपने कपडे़ के मास्क बना लें और प्रत्येक तीन घंटे में बदल कर पहने। चेहरे और मास्क को बार बार न छुए। इस दौरान थानाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

घर पर सैनिटाइजर बनाने की विधि
छुटमलपुर। सीएचसी फतेहपुर के चिकित्सा प्रभारी डा नवदीप गुप्ता ने सैनिटाइजर बनाने की विधि बताई है। उन्होंने बताया कि 830 मिली स्प्रिट, 30 मिली ग्लिसरीन, 80 मिली हाइड्रोजन परआक्साइड, 50 मिली गुलाब जल को आपस में मिला कर इसे बनाया जा सकता है। इन द्रव्यों को मिलाने के 72 घंटे बाद इसे प्रयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह एक लीटर मिश्रण करीब सौ रुपये का बनेगा। जबकि मार्केट में इसका दाम एक हजार रुपये लीटर है। उन्होंने बताया कि वे सीएचसी में एक जनवरी से इसी फार्मूले से सैनिटाइजर बना कर इस्तेमाल कर रहे हैं।

बेहट कोतवाली में पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स देते डॉ. नितिन कंदवाल।

बेहट कोतवाली में पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स देते डॉ. नितिन कंदवाल।- फोटो : SAHARANPUR

थाना परिसर में कोरोना वायरस के बचाव की जानकारी देते डॉ विकास पाल

थाना परिसर में कोरोना वायरस के बचाव की जानकारी देते डॉ विकास पाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed