फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tips for making biscuits and panjiri given to students

Saharanpur News: विद्यार्थियों को दिए बिस्कुट और पंजीरी बनाने के टिप्स

Sat, 18 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tips for making biscuits and panjiri given to students
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोजगार संबंधी जानकारियां दी।
विज्ञापन

पूनम सैनी ने विद्यार्थियों को मक्का के आटे से बिस्कुट और पंजीरी बनाने के टिप्स दिए। साथ ही प्रयोग भी कराए। मुख्य अतिथि रहे उद्यान विभाग से आए अरुण कुमार ने उद्यान के क्षेत्र में करियर तथा सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उनका फोकस मशरूम पर रहा। डॉ. संजय सैनी ने भोजन करने के तरीके समझाए। समन्वयक प्रोफेसर ममता सिंघल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा संचालित कौशल विकास पाठ्यक्रम की आवश्यकता और सार्थकता समझाई। त्रिभुवन इलाहाबादी ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल, डॉ. योगिता अरोड़ा, डॉ. शैली, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, भावना सैनी, नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्टॉल एक्सचेंज की जानकारी दी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के पुस्तकालय में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजीव जैन और जलज जैन ने विद्यार्थियों को स्टॉक एक्सचेंज के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने शेयर्स और म्युचुअल फंड में निवेष के लाभ बताए। कार्यक्रम में डॉ. बेलू जैन, प्रोफेसर लोकेश कुमार, प्राची जैन, सिमरन, निहारिका, नेहा, मेधा, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काउट शिविर का आयोजन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित बेसिक रोवर-रेंजन लीडर कोर्स के पांचवें दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. संदीप गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने अनेक अभ्यास किए। प्रशिक्षक गोवर्धन प्रसाद गुप्ता, बेबी खुशनुमा और महेश ने संकेत चिह्न, पायनियर बंधन, गांठ आदि की जानकारी दी। संचालन प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रो. मनीषा सैनी, दीपमाला चौधरी, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. नेहा जैन, डॉ. प्रमात कुमार, डॉ. अभिलाषा, आरती, राजकुमार शर्मा, मयंक, मोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed