फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tipinagar became, yet the transport business is scattered

टीपीनगर बना, फिर भी बिखरा है ट्रांसपोर्ट कारोबार

Thu, 29 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tipinagar became, yet the transport business is scattered
नीरज अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
टीपीनगर बना, फिर भी बिखरा है ट्रांसपोर्ट कारोबार
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने और एक ही जगह पर सारा ट्रांसपोर्ट कारोबार संचालित करने के लिए करीब 15 साल पहले टीपी नगर बसाया गया था। यहां अधिकतर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को शिफ्ट करने के दावे भी किए जाते रहे हैं। मगर इतने साल बाद भी टीपी नगर के हालात नहीं बदले हैं। यह कारोबार अब तक बिखरा हुआ है। शहर के बोमनजी रोड, मंडी समिति रोड और अंबाला रोड सहित अन्य जगहों पर ट्रकों पर लोडिंग-अनलोडिंग की जा रही है। वहीं, टीपीनगर में 30 फीसदी से ज्यादा भूखंड खाली पड़े हैं। अमर उजाला टीम ने मौजूदा हालात जानने के प्रयास किए तो और भी खामियां सामने आईं। पेश है रिपोर्ट....।
जंगल में खंडहर जैसे पड़े हैं भूखंड
टीपी नगर का सामने का हिस्सा तो कुछ ठीक है। लेकिन गांवों की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ 50 से ज्यादा छोटे-बड़े भूखंड और भवन ऐसे हैं, जिनकी हालत खंडहर जैसी है। यहां ट्रांसपोर्टर नहीं, असामाजिक तत्व और नशेड़ी आ रहे हैं।
विज्ञापन

बड़े दावे किए गए, सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिलीं
- उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रित चावला कहते हैं कि शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर ट्रांसपोर्टर यहां बड़े दावे कर जबरन बसा तो दिए गए। लेकिन न तो दावे के अनुरूप सुरक्षा मिली और न ही सुविधाएं। व्यापारियों के माल की सुरक्षा सबसे पहले है। लेकिन टीपी नगर के चारों ओर दीवार तक नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज के बोझ तले दबे ट्रांसपोर्टर
- ट्रांसपोर्टर सरदार पीपी सिंह कहते हैं कि सुरक्षा और सुविधाओं के साथ कारोबार बढ़ने की उम्मीद में ट्रांसपोर्टरों ने पुराने स्थलों को छोड़ा था। लेकिन उम्मीद के अनुरूप कारोबार न चलने पर 50 फीसदी से ज्यादा व्यवसायी बड़े कर्ज के बोझ में दबे हैं। कोरोना काल में तो हालात और भी खराब हो गए। ट्रांसपोर्टर नीरज अग्रवाल कहते हैं कि हाईटेंशन लाइन के लटकने, सुरक्षा के इंतजाम न होने, शौचालय न होने जैसी कई समस्याएं अफसरों को बार-बार बताईं। मगर इनका समाधान नहीं हो पाया।
ट्रांसपोर्ट कारोबार एक नजर में
- कुल ट्रांसपोर्टरों की संख्या 140
- मंझले स्तर के ट्रांसपोर्टर 105
- रोजाना माल बुकिंग आर्डर 500 से 900
- कुल ट्रकों की संख्या 3000
- छोटे ट्रकों की संख्या 1700
- मैकेनिक, हेल्पर, आपरेटर 7000 से ज्यादा
शहर में ऐसे होता है ट्रांसपोर्टर कारोबार
- टीपी नगर के साथ बोमनजी रोड, अंबाला रोड और मंडी समिति रोड पर कारोबार संचालित होता है। दाल, अनाज, फल, सब्जी, लोहा, स्टील, सीमेंट, चावल, केमिकल, पेपर, कपड़ा, बीज, खाद, कीटनाशक, स्क्रैप, पेंट, लकड़ी, क्राकरी सहित अन्य तरह के उत्पादों का होता है परिवहन।
इन प्रमुख राज्यों के लिए होता है परिवहन
उत्तर प्रदेश, उत्तरांखड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, जम्मू सहित अन्य राज्यों में परिवहन होता है।
- टीपी नगर में अधिकतर सुविधाएं दी गई हैं। कुछ भूखंड खाली हैं। इसके लिए नियमित नीलामी के प्रयास हो रहे हैं। सुरक्षा के लिए काफी हिस्से में दीवार बनाई गई है। कुछ हिस्सा रास्ते के लिए गांव वालों ने तोड़ दिया था। जो अड़चनें हैं, दूर करवा रहे हैं।

- ज्ञानेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।

सरदार पीपी सिंह

सरदार पीपी सिंह- फोटो : SAHARANPUR

ब्रित चावला

ब्रित चावला- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर होने के बावजूद बोमन जी रोड़ पर चल रहा ट्रांसपोर्ट का कारोबार

टीपी नगर होने के बावजूद बोमन जी रोड़ पर चल रहा ट्रांसपोर्ट का कारोबार- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर होने के बावजूद बोमन जी रोड़ पर चल रहा ट्रांसपोर्ट का कारोबार

टीपी नगर होने के बावजूद बोमन जी रोड़ पर चल रहा ट्रांसपोर्ट का कारोबार- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर होने के बावजूद बोमन जी रोड़ पर चल रहा ट्रांसपोर्ट का कारोबार

टीपी नगर होने के बावजूद बोमन जी रोड़ पर चल रहा ट्रांसपोर्ट का कारोबार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर का टीपी नगर में खाली पड़ी दुकाने

सहारनपुर का टीपी नगर में खाली पड़ी दुकाने- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर का टीपी नगर में खाली पड़ी दुकाने

सहारनपुर का टीपी नगर में खाली पड़ी दुकाने- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed