फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Time table fixed for electoral rolls of municipal bodies

नगर निकायों की निर्वाचक नामावली के लिए समय सारिणी निर्धारित

Thu, 20 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Time table fixed for electoral rolls of municipal bodies
सहारनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय अखिलेश सिंह ने बताया कि समस्त नगर निकायों की निर्वाचक नामावली का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां एक नवंबर से सात नवंबर 2022 तक प्राप्त किए जाएंगे। दावे और आपत्तियों का निस्तारण आठ नवंबर से 12 नवंबर तक किया जाएगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्रवाई 14 नवंबर से 17 नवंबर तक की जाएगी। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 18 नवंबर 2022 को किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु एक नवंबर से चार नवंबर तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed