फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tika Utsav campaign will run in December, health team will reach door to door

Saharanpur News: दिसंबर में चलेगा टीका उत्सव अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

Thu, 04 Dec 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tika Utsav campaign will run in December, health team will reach door to door
सहारनपुर। बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए दिसंबर माह को टीका उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बुधवार को नगर विधायक राजीव गुंबर ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार करेंगी। उनकी ऑनलाइन एंट्री यू-विन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। टीकाकरण से झिझक रखने वाले परिवारों को प्रेरित करने के लिए अन्य विभागों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों का सहयोग लिया जाएगा। टीकाकरण सत्र स्थलों को उत्सव जैसा माहौल देने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, एडी हेल्थ डॉ. रामानंद, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अजेंद्र मलिक, डॉ. कपिल देव, डॉ. अवंतिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed