नानौता। नगर में टाइगर क्लब नानौता के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टाइगर क्लब नानौता ने जीशान क्लब नानौता के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की।
नगर के टाइगर क्लब की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौधरी यशपाल सिंह व पूर्व राज्यमंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह राणा की याद में तीन दिवसीय शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वॉलीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पूजना क्लब ने चमन माजरा क्लब, डाकरावर क्लब ने बसी क्लब को हराया। दूसरे दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में टाइगर क्लब नानौता ने जीशान क्लब नानौता को हराया। दूसरे दिन के मुकाबलों में उमेर सिद्दीकी व वकील जैदी ने रेफरी तथा वाजिद खान ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, पूर्व प्रधान नवाब चौधरी, सलीम अंसारी, शकील खान, जमशेद खान, शाहिद अंसारी, सलीम अंसारी, गुलनवाज अंसारी, अरशद खान, आजम खान, अजीम खान आदि रहे।