फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three-tier Panchayat elections: the politics of preparing the land of 2022

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 2022 की जमीन तैयार करने की सियासत

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three-tier Panchayat elections: the politics of preparing the land of 2022
-- भले ही सिंबल पर न लड़ा जाए चुनाव, पर नहीं छोड़ रहे कोई कसर
विज्ञापन

-- भाजपा में सरगर्मी ज्यादा तेज, कांग्रेस भी फूंक रही जान, सपा व बसपा भी जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सर्द मौसम में सियासी पारा तप रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भले ही राजनीतिक दल सिंबल पर न लड़ें, लेकिन इस चुनाव में 2022 की विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने की रूपरेखा राजनीतिक दलों ने बनाई है।
पहली बार चुनावी मैदान में उतरी सत्ताधारी भाजपा हर बूथ पर जीत दर्ज कराना चाहती है। भाजपा की इस रणनीति को कांग्रेस, सपा और बसपा भी समझ रहीं हैं। इसी वजह से भाजपा के शीर्ष नेताओं के दौरे के तुरंत बाद कांग्रेस के बड़े नेता भी जिले का दौरा कर चुके हैं और सपा व बसपा हाईकमान भी कई बड़े नेताओं को जनपद में भेजने की तैयारी कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेेनीवाल, सह संगठन मंत्री कर्मवीर चुनाव की समीक्षा के दौरान शहर की टीम को भी पंचायत चुनाव में उतारने के साथ जीत का पाठ पढ़ाया है। पंचायत चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव की रिहर्सल के नजरिए से पार्टी देख रही है।
विज्ञापन

भाजपा में सरगर्मी तेज हुई तो कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत गांव-गांव का रुख किया और मतदाताओं को साधने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी जिले का दौरा किया। इसी तरह अब सपा हाईकमान भी शीर्ष नेताओं को जिले में भेजने वाली है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जल्द सहारनपुर आने वाले हैं। उधर, बसपा पदाधिकारी पंचायत चुनाव को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन संगठन की गोपनीय बैठकें चल रही हैं। वहीं, आसपा (आजाद समाज पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा से बसपा की बेचैनी बढ़ी है। बता दें कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत के 49 वार्डों, 11 विकासखंडों में 884 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ या नौ फरवरी को आ सकती हैं प्रियंका गांधी
सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आठ या नौ फरवरी को सहारनपुर आएंगी। प्रियंका गांधी जिले में रैली को संबोधित करेंगी। इसको लेकर कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि अभी अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी का सहारनपुर दौरा तय हो चुका है। इसी को लेकर कांग्रेस विधायकों और शीर्ष नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ता भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed