{"_id":"603fd56c8ebc3ec3982c871b","slug":"three-thousand-meter-race-won-by-monu-and-palak-saharanpur-news-mrt5280546104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार मीटर दौड़ मोनू और पलक ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार मीटर दौड़ मोनू और पलक ने जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में चार दिवसीय ‘खेल कुम्भ’ का दूसरा दिन
गंगोह। रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज में चार दिवसीय ‘खेल कुम्भ’ के दूसरे दिन 100, 400, 1500, 3000 मीटर दौड, ऊंची कूद और डिस्कस थ्रो का आयोजन किया।
कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप तायल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अनित प्रथम, मेहंदी द्वितीय तथा नोमान तृतीय रहा। जबकि जूनियर बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में अनस प्रथम, मोनू द्वितीय और शिवम तृतीय रहा। जूनियर बालिका वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में पलक प्रथम, ईशा द्वितीय और शीतल तृतीय रही। सब जूनियर बालक वर्ग में मोंटी प्रथम, शहजाद द्वितीय और समद तृतीय रहा।
400 मीटर बालिका सीनियर वर्ग में रिशू प्रथम, सोनाली द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। 100 मीटर के जूनियर बालक वर्ग में अनस प्रथम, हसन द्वितीय तथा शिवम तृतीय रहा। 1500 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग के बालकों में शाहरुख प्रथम और शहवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर के जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में मोनू प्रथम, गोल्डी द्वितीय तथा राहुल तृतीय रहा और बालिका जूनियर वर्ग में पलक प्रथम, शीतल द्वितीय और राखी तृतीय रही।
लंबी कूद के बालक सीनियर वर्ग में आकाशदीप प्रथम, हिमांशु द्वितीय तथा मेहंदी तृतीय, बालिका वर्ग में रेशु प्रथम, सुमन द्वितीय और साक्षी तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग में सुहैल प्रथम, प्रिंस द्वितीय तथा मुराद तृतीय रही। जूनियर बालिका वर्ग में अंतिम प्रथम, शिवानी द्वितीय व सिमरन तृतीय रही। सब जूनियर बालक वर्ग में मोंटी प्रथम, शहजाद द्वितीय तथा यश तृतीय रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में हर्षी प्रथम, कनिका द्वितीय तथा वैष्णवी तृतीय रही।
विज्ञापन
भाला फेंक में बालिका सीनियर वर्ग में रिशु प्रथम, सुमन द्वितीय तथा दामिनी तृतीय रही। जूनियर बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम, पलक द्वितीय तथा शिवानी तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में बालक सीनियर वर्ग में मेहंदी प्रथम, जावेद द्वितीय तथा इसरान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में सुमन प्रथम, शालू द्वितीय तथा सोनम तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग में अनुज प्रथम, सुहैल द्वितीय तथा मयंक तृतीय रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार, नैन कुमार, राहुल पांचाल व आदित्य कुमार उपस्थित रहे।