फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three Thanedaron adverse entry

तीन थानेदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three Thanedaron adverse entry
Police
सहारनपुर में डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही के निर्देश पर तीनों जिलों की पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाते हुए 234 वांछित और वारंटियों को पकड़ा।
विज्ञापन


डीआईजी ने सराहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश एसएसपी को       दिए हैं। 

पुलिस के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त रहने की वजह से परिक्षेत्र के तीनों जिलों में वारंटियों और वांछितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने तीनों जिलों की पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार की रात आठ बजे से तड़के चार बजे तक अभियान चलाया। आठ घंटे के भीतर सहारनपुर पुलिस ने 36 वांछित और 56 वारंटी पकड़े। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 42 वांछित और 38 वारंटी तथा शामली पुलिस ने 44 वांछित और 18 वारंटी पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 122 वांछित और 112 वारंटी पकड़े गए। इनमें कई शातिर अपराधी और लंबे समय से वांछित थे। अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने सराहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।


साथ ही सहारनपुर के थाना गंगोह प्रभारी, थाना देवबंद प्रभारी, मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर प्रभारी के विरुद्घ प्रतिकूल दृष्टिकोण अपनाते हुए दंडित करने के निर्देश संबंधित एसएसपी को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed