फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three state colleges hanging in balance due to non-receipt of installment

किस्त ना मिलने से अधर में लटके तीन राजकीय कॉलेज

Sat, 25 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three state colleges hanging in balance due to non-receipt of installment
कमल राणा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले में तीन राजकीय कॉलेजों का निर्माण अधर में लटका है। इन कॉलेजों में 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरी किस्त जारी न होने की वजह से काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा सरसावा के गांव कुतुबपुर, पुवांरका के गांव चंदौली और मुजफ्फराबाद के गांव कालूवाला में राजकीय इंटर कॉलेज बनाए जा रहे हैं। इन कॉलेजों में बिल्डिंग तैयार हो गई। कुतुबपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में बिजली फिटिंग और कमरों में रंगाई-पुताई का काम नहीं हो सका है। वहीं, गांव चंदौली और कालूवाला में कॉलेज निर्माण कार्य लंबे समय से बंद है। ऐसे में क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई के लिए 15 से 20 किलोमीटर का सफर तय कर दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कॉलेज का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग
सरसावा। ग्राम कुतुबपुर में निर्माणाधीन राजकीय कॉलेज की नींव 2017 में रखी गई थी। पूर्व प्रधान के पति कमल राणा ने बताया कि कॉलेज 18 बीघा भूमि पर बन रहा है। 13 बीघा भूमि ग्राम समाज की थी, जो कॉलेज के निर्माण के लिए कम पड़ रही थी। इसीलिए साढ़े चार बीघा जमीन खरीदी गई। शेर सिंह राणा का कहना है कि राजकीय इंटर कॉलेज का भवन तो निर्मित हो चुका है, लेकिन रंगाई- पुताई और बिजली की फिटिंग नहीं हुई है। कक्षाएं चलाने के लिए लगातार क्षेत्रीय विधायक व आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी से संपर्क में हैं। उम्मीद है कि जल्द कॉलेज का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण भी अटका
इसी योजना के तहत जिले में 45 आंगनबाड़ी केंद्र भी बनाए जा रहे हैं, लेकिन दूसरी किस्त जारी न होने की वजह से निर्माण कार्य अटका हुआ है। इसके अलावा बेहट के गांव ननैनी में आईटीआई का निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है।

उम्मीद है कि राजकीय इंटर कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों और आईटीआई के लिए दूसरी किस्त जल्द प्राप्त होगी। बजट मिलते ही कार्य पूरा कराकर कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र और आईटीआइ हैंडओवर कर दिए जाएंगे। - भरत लाल गोंड, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

शेर सिंह राणा

शेर सिंह राणा- फोटो : SAHARANPUR

कुतुबपुर में तैयार राजकीय इंटर कॉलेज का भवन

कुतुबपुर में तैयार राजकीय इंटर कॉलेज का भवन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed