फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three smugglers caught with leopard skins

तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 04:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers caught with leopard skins
तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर दबोचे
विज्ञापन

सहारनपुर। तेंदुए की खाल के साथ स्वॉट टीम और कोतवाली देवबंद पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का दावा है कि आरोपी उत्तराखंड से ही खाल लेकर आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी मुबारिक हसन और कोतवाली देवबंद इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने चेकिंग के दौरान सूचना पर देवबंद क्षेत्र के कासिमपुर फाटक के पास से राकेश धीमान निवासी टीचर्स कॉलोनी देवबंद सहित तीन तस्करों को दबोच लिया। अन्य दोनों आरोपियों की पहचान अमि उर्फ अन्नू, अभय टंडन उर्फ तन्नू निवासी मोहम्ला कायस्थवाड़ा देवबंद जनपद सहारनपुर के रूप में की गई है। आरोपियों के पास से एक तेंदुए की खाल और चोरी की बाइक बरामद की गई है। मुख्य आरोपी देहरादून निवासी आशुतोष अब पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

-----------------
अंतरराज्यीय बाजार में लाखों में बिकती है खाल
सहारनपुर। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने देहरादून निवासी आशुतोष से कम कीमत पर खाल खरीदकर महंगे दामों बेचते थे। अंतरराज्यीय बाजार में तेंदुए की खाल की कीमत 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे वन्य जीवों की खाल आशुतोष से खरीदते रहे हैं। पुलिस आशुतोष की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed