फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three sanitation workers along with Gram Panchayat officer suspended for negligence

Saharanpur News: लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ तीन सफाई कर्मी निलंबित

Fri, 05 Dec 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three sanitation workers along with Gram Panchayat officer suspended for negligence
सहारनपुर। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर विकासखंड बलियाखेड़ी की ग्राम पंचायत कांकरकुई के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था में शिथिलता बरतने पर तीन सफाईकर्मी भी निलंबित हुए हैं।
विज्ञापन

शासन का लक्ष्य विकास योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्राम पंचायतों को दिलाने का है। इसी के चलते हर ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी समेत अन्य अधिकारी नियुक्त है, लेकिन ग्राम पंचायत कांकरकुई के ग्राम पंचायत अधिकारी मौ. दानिश को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा विकासखंड पुंवारका के दो सफाई कर्मी लोकेश और शाहिद को भी लापरवाही पर निलंबित किया गया है। विकासखंड सरसावा के सफाई कर्मी परमिंदर को भी सफाई कार्यों में शिथिलता बरतने पर निलंबित किया गया है। तीनों ही ग्रामों में उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें गांव में सफाई व्यवस्था पर कमी मिली थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और तीन सफाई कर्मियों को निलंबित किया गया है। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed