{"_id":"5ef2319e8ebc3e4311719b99","slug":"three-new-corona-patients-found-73-active-patients-saharanpur-news-mrt487836172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के तीन नए मरीज मिले, 73 एक्टिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के तीन नए मरीज मिले, 73 एक्टिव मरीज
विज्ञापन
फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल से ठीक होने पर दो लोगों को विदा करते चिकित्सक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में तीन और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, साथ ही आठ मरीजों के रिकवर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 73 रह गई है।
मंगलवार को जिन तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें से दो देवबंद के गांव रणसुरा के हैं, जो कोरोना मरीज के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए हैं। तीसरा संक्रमित सहारनपुर शहर का है। रिपोर्ट आते ही तीनों को कोविड-19 सेंटर भेजने की कवायद शुरू कर दी गई। चिकित्सा विभाग की टीमों ने मोहल्लों को सील करने के साथ ही संपर्क में आए परिजनों को होम क्वारंटीन किया है, साथ ही सैंपलिंग भी की गई है। तीन नए मामलों के साथ ही जनपद में पॉजिटिव की कुल संख्या अब 344 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 271 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 73 एक्टिव मरीज हैं।
कोरोना संक्रमित मरीज की देहरादून में मौत
रामपुर मनिहारान। गांव नाई नगली माजरी निवासी 65 वर्षीय एक व्यक्ति की देहरादून में इलाज के दौरान मौत हो गई। देहरादून में की गई जांच में उनकी कोरोना पॉजिटिव आई थी। ऐसे में उनको देहरादून में ही दफनाया गया। बताया गया है कि वह काम से दिल्ली जाते रहते थे। दिल्ली से ही संक्रमित होकर लौटे होगे। ग्राम प्रधान आदिल ने बताया कि अखलाख की तबियत बिगड़ने पर उसे सहारनपुर में चिकित्सक को दिखाया गया जहां से स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें देहरादून में भर्ती कराया गया जहां आज मंगलवार को शाम चार बजे उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने मोहल्ले को सील कराया, साथ ही सैनिटाइज भी किया गया। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सैंपलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
दो रोगियों को ठीक होने पर कोविड-19 से मिली छुट्टी
छुटमलपुर। फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल से दो रोगियों को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर पुष्प देकर विदा कर दिया गया। अस्पताल प्रभारी डा नवदीप गुप्ता ने बताया कि सतेंद्र कुमार निवासी गांव बिलासपुर गंगोह और राहुल शर्मा निवासी मोहदीनपुर को मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान रोगियों से फीड बैक फार्म भी भरवाए गए। साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। इस दौरान डा संजीव कुमार, डा अरशद खान, स्टाफ नर्स रंजीता, मधुबाला, उपासक, नीरज राणा, अंकुश कुमार, नदीम, रोनिका सिंह, सुनीता जैकब, देवयानी शर्मा आदि मौजूद रहे।