{"_id":"604a3e368ebc3ec79d12d5c9","slug":"three-miscreants-who-looted-a-tractor-trolley-arrested-in-an-encounter-saharanpur-news-mrt5294596164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नकुड़ पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली लूट के आरोप में पकड़े गये आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र से पॉपुलर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। आरोपियों के पास से लूट की ट्रैक्टर-ट्राली, एक कार और एक तमंचा बरामद हुआ है।
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर निवासी शरद कुमार जैन ने छह मार्च को कोतवाली नकुड़ में सूचना दी थी कि सरसावा रोड उसकी पॉपुलर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पिकअप गाड़ी सवार बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर लूट लिया था। इसके बाद आरोपी चालक जोनी को पेड़ से बांधकर फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली नकुड़ और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। आरोपियों ने अपने नाम निसार, उपकार, रिनू कुमार निवासी गांव जानखेड़ा कोतवाली रामपुर मनिहारान बताए। इसी गांव के रहने वाले इनके साथी बोबी और निखिल फरार हो गए। आरोपी पहले भी लूटपाट कर चुके हैं।
तस्करी की शराब सहित तीन दबोचे, हथियार बरामद
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने तस्करी की शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से हरियाणा मार्का की 30 बोतल शराब और एक-एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों ने अपने नाम इरफान निवासी गांव रसूलपुर, एजाज निवासी दानिश कालोनी देहात कोतवाली और फरमान निवासी उपवन विहार कोतवाली नगर बताए है।