{"_id":"66ce3ac11cbbf035340095b6","slug":"three-miscreants-robbed-the-bike-of-bjp-leaders-son-by-beating-him-at-gunpoint-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-106976-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन बदमाशों ने तमंचा दिखा मारपीट करते हुए भाजपा नेता के बेटे बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन बदमाशों ने तमंचा दिखा मारपीट करते हुए भाजपा नेता के बेटे बाइक लूटी
Wed, 28 Aug 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। बाइक सवार बदमाशों ने मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित साईंधाम मंदिर के निकट तमंचे से आतंकित करते हुए मारपीट कर भाजपा नेता के बेटे से बाइक लूट ली और फरार हो गए।
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अनवर इंजीनियर का पुत्र मो. आरिस (20) देर रात स्टेट हाइवे स्थित वर्कशॉप पर बाइक खड़ी करने के लिए गया था। इस दौरान साईंधाम मंदिर की तरफ चला गया। लौटते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक कर तमंचे से आतंकित करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब तक वह कुछ समझ पाता एक बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद बाकि दोनों बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आस पास कांबिंग की भी की लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बाइक लूट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध बदमाशों की तलाश की जा रही है।