फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three miscreants arrested in encounter

Saharanpur News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested in encounter
नानौता (सहारनपुर)। तिलफरा-भोजपुर मार्ग पर शनिवार रात पुलिस व बाइक सवार तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घेराबंदी कर तीनों बदमाश पुलिस ने पकड़ लिए। जो अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि नानौता थाना प्रभारी सचिन पूनिया के नेतृत्व में टीम तिलफरा-भोजपुर चेकपोस्ट के पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जो वहीं पर गिर गया। जिसकी पहचान शामली जिले के शीतलगढ़ी निवासी सुमित पुत्र राजबीर के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर बाकी दोनों बदमाशों को भी पकड़ लिया। जिनकी पहचान मनीष पुत्र लोकेंद्र निवासी गांव जमालपुर थाना झिंझाना, सचिन पुत्र जगपाल निवासी गांव गोगवान थाना कैराना के रूप में हुई।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को लूटी थी बाइक
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ सहारनपुर और आसपास के जिलों में वाहन चोरी, लूट, अवैध हथियार आदि के मामले दर्ज है। बदमाशों ने 25 अक्तूबर की रात उमाही राजपूत गांव निवासी एक कंपनी के कर्मचारी से बाइक लूटी थी। उनके साथ चौथा आरोपी भी था, जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस और लूटी गई बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed