{"_id":"63fcf82a212d0aad8b0cd574","slug":"three-miscreants-arrested-for-attempting-robbery-saharanpur-news-c-14-1-135502-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डकैती का प्रयास करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डकैती का प्रयास करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
Tue, 28 Feb 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी में लकड़ी कारोबारी के घर डकैती का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। इनमें व्यापारी का नौकर भी शामिल है, जिसने बदमाशों को घर में नकदी होने की जानकारी देकर बुलाया था।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि खाताखेड़ी निवासी हाजी नईम अहमद लकड़ी कारोबारी हैं। यहां पर उनका कारखाना है और ऊपर मकान है। 31 दिसंबर की रात नईम अहमद के घर में छह बदमाशों ने डकैती डालने की कोशिश की। मगर, लूटपाट में विफल रहने पर बदमाशों ने कारोबारी के परिवार के साथ मारपीट की। कारखाने में काम कर रहे नौकरों को बदमाशों के होने की भनक लगी। वह जब कारखाने के ऊपर बने कारोबारी के घर पहुंचे तो बदमाश तमंचे लिए हुए नजर आए। नौकरों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें पता लगा कि नईम अहमद के नौकर मोहसिन निवासी खाताखेड़ी ने ही बदमाशों को जानकारी दी थी कि नईम अहमद के घर लाखों की नकदी है। पुलिस ने मोहसिन को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी अलीम कुरैशी निवासी गांव खुजेड़ा थाना ककरौली और समद कुरैशी निवासी मीरापुर मुजफ्फरनगर बताए। पुलिस ने नौकर सहित इन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीन बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।